मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की। इसके बाद अब सीएम धामी स्वर्गाश्रम में द बीटल्स, द गंगाफेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे। आयोजन से चौरासी कुटिया को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। महोत्सव में करीब 15 देशों से विदेशी मेहमान शिरकत करेंगे।