Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 13 Sep 2022 3:57 pm IST


ग्राम व ब्लॉक स्तर पर बनाए गए संयोजक


बागेश्वर : कांग्रेस की भारत जोड़ो अभियान को लेकर दूसरे चरण की बैठक आयोजित की गई। पार्टी कार्यालय में मंगलवार को आयोजित बैठक में ग्राम स्तर पर बूथ संयोजक बनाए गए। महंगाई, बेरोजगारी तथा भर्ती घोटाले के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। देश की अखंडता और सौहार्द बनाए रखने के लिए नुक्कड़ नाटकों के माध्मय से लोगों को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के जिला संयोजक हरीश ऐठानी ने कहा कि कांग्रेस जन जन तक सत्तापक्ष की जनवविरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, महिला जिलाध्यक्ष गीता रावल, नगर अध्यक्ष लक्ष्मी धर्मशक्तू, राजेंद्र टंगड़िया, दीपक गड़िया आदि मौजूद रहे।