Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 30 Nov 2021 6:30 am IST


देहरादून: बाल वनिता आश्रम में नाबालिग के साथ दुष्कर्म


तिलक रोड स्थित श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित भी नाबालिग बताया जा रहा है और इसी आश्रम में रहता है। इस घटना से पर्दा तब उठा, जब नाबालिग पांच माह की गर्भवती हो गई। तबीयत बिगडऩे पर आश्रम प्रबंधन ने उसकी चिकित्सकीय जांच कराई थी। इसके बाद आश्रम का संचालन करने वाली संस्था के प्रधान सुधीर गुलाटी ने पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर सोमवार को आरोपित किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। किशोर और किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। जल्द ही दोनों के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जाएंगे।