Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 12 Nov 2021 5:44 pm IST

जन-समस्या

उत्तराखंड: आज से टिहरी, पिथौरागढ़ व यूएसनगर के दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, 14 को लौटेंगे दून


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार को  टिहरी, पिथौरागढ़ व ऊधमसिंहनगर के दौरे पर रहेंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री धामी ने पहले टिहरी के गजा में घंटाकर्ण धाम का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि पूरी दुनिया में अपनी धार्मिक संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। यहां हर क्षेत्र में भगवान का वास है और सरकार मंदिरों और पर्वों को लेकर गंभीर है। इसके बाद मुख्यमंत्री वहां से रवाना होकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे।

यहां से मुख्यमंत्री स्टेट प्लेन से पिथौरागढ़ रवाना हो गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत दोहपर करीब ढाई बजे पिथौरागढ़ पहुंचे। मुख्यमंत्री स्टेट प्लेन से नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से उनके स्वागत में रोडशो निकाला गया। इस दौरान मुख्यमंत्री लोगों से भी मिले। इसके बाद मुख्यमंत्री देव सिंह मैदान में शरदोत्सव व विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। यहां वह करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।