Read in App


• Mon, 8 Mar 2021 7:46 am IST


हरीश जोशी प्रांतीय अध्यक्ष और मनोज अरोरा प्रांतीय महासचिव बने


नैनीताल-हल्द्वानी- भारत विकास परिषद उत्तराखंड के पूर्व प्रांत के प्रांतीय परिषद की बैठक रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई। इस दौरान सत्र 2021-2022 के लिए चुनाव में हरीश जोशी (खटीमा शाखा) प्रांतीय अध्यक्ष, मनोज अरोड़ा (रुद्रपुर शाखा) महासचिव और आरके गुप्ता (हल्द्वानी शाखा) प्रांतीय सचिव चुने गए। यह चुनाव राष्ट्रीय मंत्री डॉ. नितिन दालभ के निर्देशन में हुआ। बैठक में 19 शाखाओं के प्रतिनिधियों ने अपनी शाखा के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कोविड काल में राशन, भोजन, मास्क वितरण समेत अन्य सामाजिक कार्यों के बारे में बताया। शाखाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया। इस दौरान संपन्न हुई एकल गीत प्रतियोगिता के प्रांतीय स्तर के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील खेड़ा ने सभी शाखाओं के कार्यों की सराहना करने के साथ पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।