Read in App


• Thu, 15 Apr 2021 5:41 pm IST


महाराष्ट्र में "कर्फ्यू " से पहले दीपिका और रणवीर इस जगह के लिए हुए रवाना


महाराष्ट्र में 14 अप्रैल की रात से 15 दिनों के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। कोरोना कर्फ्यू लगने से पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। बताया जा रहा है कि दोनों बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए हैं। दीपिका का परिवार बेंगलुरु में रहता है। ऐसे में जब मुंबई में शूटिंग भी बंद है तो दीपिका अपने परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए रणवीर के साथ रवाना हो गयी हैं।