Read in App


• Tue, 29 Jun 2021 5:24 pm IST


सघन पौधरोपण के बगीचों से किसानों की आय बढ़ेगी


नैनीताल-मंडी अध्यक्ष मनोज साह ने मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी के साथ ग्रामसभा गजार में प्रगतिशील बागवान देवेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा तैयार हाइडेंसिटी बगीचे में सेब तुड़ाई का शुभारंभ किया। मंडी अध्यक्ष मनोज साह ने बताया कि नई तकनीक के सघन पौधरोपण के बगीचों से किसानों की आय कई गुना बढ़ सकती है। बताया कि देवेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा पिछले साल लगाए गए 20 नाली के बगीचे में काफी अच्छी गुणवत्ता के रंगीन सेब की पैदावार हुई है। आने वाले समय में रामगढ़, धारी, ओखलकांडा के ऊपरी हिस्से को एप्पल वैली के नाम से लोग पहचानेंगे। यहां काश्तकार देवेंद्र बिष्ट, ग्राम प्रधान राजेंद्र बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा चतुर बोरा, डॉ. नारायण बिष्ट, सरपंच गोपाल सिंह बिष्ट, हेमंत सिंह निगल्टीया, हरीश बहुगुणा, गोपाल सिंह मेहता, हरेंद्र सिंह बिष्ट, भवान सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह बिष्ट, मोहन बिष्ट, उमेद सिंह बिष्ट आदि रहे।