Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 2 Mar 2023 3:23 pm IST


सोच संस्था ने अल्मोड़ा में की नई पहल ! पैड बैंक की करी स्थापना


 बुधवार को सोच संस्था ने अल्मोड़ा में   पैड बैंक की स्थापना की।  जिसका उद्धघाटन कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट और प्रो इला साह ने  किया। इस अवसर पर सोच संस्था के संस्थापक आशीष पंत, राहुल जोशी और मयंक पंत ने बताया कि पैड बैंक बनाने का उद्देश बीपीएल परिवारों की महिलाओं को निशुल्क रूप से सैनिटरी पैड्स उपलब्ध कराना है।

 इसी मौके पर कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने सोच संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और उन्होंने सोच संस्था द्वारा शुरू किए गए पैड बैंक की मुहिम को सराहा और उन्होंने सभी लोगों से अपील की की वह भी संस्था द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों में उनका आर्थिक और संसाधनों से भी सहयोग करें। 
वहीँ प्रो. इला शाह ने कहा की इस पैड बैंक को हमेशा भरे रहने की जिम्मेदारी हम सभी की है और मैं स्वयं भी हमेशा इस समाज सेवा के कार्य में सोच संस्था और आशीष के साथ हूं। 

इसके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा की भविष्य में नगर पालिका भी सोच संस्था के साथ मिलकर समाज कार्यों को लेकर कार्य करेगी। उन्होंने कहा की हम सभी को समाज कार्य में अपना योगदान देना चाहिए और उन्होंने आशीष के द्वारा किए जा रहे शोध कार्य की भी प्रसंशा की। साथ ही प्रो. भीमा मनराल ने कहा की पिछले 3 वर्षो से आशीष और राहुल के द्वारा मासिक धर्म विषय पर किए जा रहे कार्यक्रमों से समाज में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा की सोच संस्था का साथ देने की हम सभी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। और सभी पीरियड्स विषय पर कार्य करने में संस्था का सहयोग करें। 

बता दें की इस कार्यक्रम में सोच संस्था के वोलेंटियर हिमांशी, विद्या, प्रियंका, ऋतिक, दीपाली, मनदीप, सोनी, नीलम, कल्पना, सुचेता, शाहरुख, अभिषेक, मनोज  वहीँ पी. सी. तिवारी, प्रो. शेखर जोशी, ग्राम प्रधान धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी, योगेश मैनाली, वैभव पांडे, कमल कोरंगा, अखिलेश टम्टा, संदीप नयाल, विनय किरौला, कैलाश गुरुरूरानी, अजीत कार्की, गोकुल सिंह खनी, संदीप तरागी, नितिन आदि मौजूद रहे।