Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 17 Aug 2023 8:30 am IST


हिमाचल की बारिश में डूब गए 10 हजार करोड़ रुपये, एक साल 'पीछे' हो गया राज्य


हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों बारिश कहर बरपा रही है। बादल फटने की घटनाओं की वजह से नदियां उफान पर हैं। इसके अलावा-जगह लैंडस्लाइड और बाढ़ की वजह से तीन दिन में ही 60 लोगों की जान जा चुकी है। कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिसमें देखा जा सका है कि एक-दो घर नहीं बल्कि पूरा मोहल्ला ही पहाड़ से नीचे ढह गया। अब भी कई लोग और वाहन मलबे में दबे हैं जिन्हें निकालने का काम चल रहा है। अभी नहीं मिलेगी तबाही से राहत
मौसम विभाग ने अपडेट दिया है कि फिलहाल बारिश से पूरी राहत नहीं मिलने वाली है। कई इलाकों में अगले 4-5 दिन तक भारी बारिश का अनुमान है। पहाड़ी इलाकों में हो रही इस बारिश का असर दिल्ली तक दिखाई दे रहा है। यमुना का जल स्तर दो दिनों से लगातार बढ़ रहा जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इस बार साल में दूसरी बार है जब यमुना खतरे के निशान को पार कर गई है। 
10 हजार करोड़ का नुकसान
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा में कम से कम 100 लोग फंसे हुए हैं। उनको निकालने का काम चल रहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री कांगड़ा की स्थिति का जायजा लेने जा रहा थे जहां डैम ओवरफ्लो हो गया है। उन्होंने कहा, राज्य को इस बारिश से करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं राज्य के इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुधारने में एक साल का वक्त लग जाएगा।