Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 12 Aug 2021 12:05 pm IST


अल्मोड़ा बस स्टेशन की दयनीय दशा


अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय स्थित केमू स्टेशन से विभिन्न स्थानों को बसें संचालित होती हैं लेकिन यहां अनेक असुविधायें बनी हुई हैं। यात्रियों के विश्राम के लिए अच्छा फर्नीचर तक नहीं है। शौचालय तो है लेकिन सफाई व्यवस्था नहीं है। इससे यात्रियों में नाराजगी है। यात्रियों ने कहा कि शौचालय के प्रयोग करने पर वह दस रुपये शुल्क देते हैं लेकिन शौचालय गंदा मिलता है। स्टेशन में यात्रियों के लिए पेयजल व्यवस्था की व्यवस्था भी नहीं है।अल्मोड़ा स्थित केमू स्टेशन से रोजाना मुख्य तौर पर हल्द्वानी, नैनीताल, पिथौरागढ़,  समेत कई रूटों पर बसों का संचालन होता है। यहां न तो स्टेशन के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है और न ही यहां बसों के रिपेयर के लिए वर्कशॉप है। कई सालों बाद भी स्टेशन में सुविधाओं की कमी बनी है। स्टेशन में यात्रियों के विश्राम के लिए पर्याप्त मात्रा में फर्नीचर तक नहीं है। जो है भी वह काफी पुराना है। परिसर में कई स्थानों पर गुटका खाकर थूका गया है। गन्दगी का आलम यह है कि शौचालय होने के बाद भी कुछ लोग खुले स्थान पर शौच कर देते हैं। यात्रियों का कहना है कि दस रुपये शुल्क  देकर वह शौचालय का प्रयोग करते हैं इसके बावजूद शौचालय गंदा रहता है। उन्होंने कहा कि शौचालय में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने और यात्रियों के लिए बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग की है।