Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 8 Jul 2022 5:50 pm IST


जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, किया राष्ट्रीय शोक का ऐलान


जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा, मेरे सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के निधन पर मैं स्तब्ध और दुखी हूं।
शिंजो आबे एक महान, वैश्विक, उत्कृष्ट राजनेता और एक अद्भुत प्रशासक थे। एक पीएम के तौर पर शिंजो आबे ने जापान और दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। इसके साथी ही पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में 9 जुलाई को राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया।