Read in App


• Sun, 23 May 2021 4:24 pm IST


मिलिंद सोमन ने शेयर किया अपना डाइट सीक्रेट


एक्टर मिलिंद सोमन ने फैंस के पूछे जाने पर अपना डाइट प्लान शेयर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि सुबह उठते हुए वो सादा पानी पीते हैं। 10 बजे ब्रेकफास्ट में वे फल लेते हैं। 2 बजे दिन के खाने में अक्सर खिचड़ी खाते हैं। सीजन के हिसाब से सब्जियां खाते हैं। 5 बजे कभी कभी गुड़ से बनी ब्लैक टी पी लेते हैं। डिनर शाम को 7 बजे कर लेते हैं जिसमे सब्जियां या खिचड़ी खा लेते हैं।