Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 28 Jun 2022 3:00 pm IST

ब्रेकिंग

अरब सागर में कराई गयी हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग, सभी 7 यात्री और दोनों पायलट सुरक्षित


मुंबई के पास अरब सागर में बॉम्बे हाई के पास आज एक ओएनजीसी के हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग करानी पड़ी। इसमें 7 यात्री और 2 पायलट सवार हैं। यह इमर्जेंसी लैंडिंग ओएनजीसी के रिग 'सागर किरण' के पास की गई।

फिलहाल तटरक्षक बल व कंपनी ने तत्काल राहत व बचाव कार्य करते हुए नौ लोगों को बचा लिया। तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड  ने ट्वीट कर बताया कि, हेलिकॉप्टर बॉम्बे हाई स्थित उसके तेल खनन क्षेत्र के समीप आपात स्थितियों में उतरा। भारतीय तट रक्षक बल के मुताबिक, यह हेलिकॉप्टर ओएनजीसी का ही है। यह सागर किरण के पास एक खाई में उतरा। 

तटरक्षक बल के विमान ने हेलिकॉप्टर सवारों के बचाव के लिए जीवन रक्षक गिराए। ये एमआरसीसी का स्वीकृत अंतरराष्ट्रीय स्तर के सुरक्षा उपकरण हैं। बचाव प्रयासों में तटरक्षक बल ने नौसेना और ओएनजीसी के साथ समन्वय किया। तटरक्षक बल के ओएसवी मालवीय 16 को भी मौके पर भेजा गया।