Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 24 Nov 2021 8:30 am IST


पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री स्व. जुवांठा को किया याद


पुरोला स्थित स्मारक स्थल पर पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्वर्गीय बर्फिया लाल जुवांठा की 21वीं पुण्यतिथि पर कई राजनीतिक संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।मंगलवार को पुरोला तहसील कार्यालय के निकट बने स्मृति स्थल पर स्वर्गीय बीएल जुवांठा के ज्येष्ठ पुत्र पूर्व विधायक राजेश जुवांठा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पीएल हिमानी, कांग्रेस विधानसभा प्रभारी दिनेश खत्री, वन सरपंच संगठन अध्यक्ष जगमोहन रावत, नवक्रान्ति अध्यक्ष लोकेन्द्र कंडियाल, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रविन्द्र राणा, पूर्व विधायक प्रत्याशी दुर्गेश लाल व मदन नेगी सहित कई लोगों ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।