Read in App


• Wed, 10 Mar 2021 10:19 am IST


विधानमंडल दल के लिए पहुंचे विधायक और सांसद


देहरादून। भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधायकों और सांसदों का पहुंचना शुरू हो गया है। नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए विधानमंडल दल की बैठक 10.30 मिनट पर शुरू होगी। सांसद नरेश बंसल, माला राज्य लक्ष्मी शाह सहित कई विधायक कार्यालय में पहुंच चुके हैं। सीएम पद की रेस में सतपाल महाराज और धन सिंह रावत सबसे आगे बताये जा रहे हैं। अगर विधायकों में से बात नहीं बनी तो सांसद अजय भट्ट या केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक मुख्यमंत्री बन सकते हैं।