Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 22 Sep 2022 7:30 pm IST

मनोरंजन

दोबारा शादी करने जा रहीं सामंथा रुथ प्रभु, जानें कौन है वो खास शख्स


साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें तो सामंथा दूसरी शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

बता दें कि, सामंथा ने हाल ही में पति नागा चैतन्य से तलाक लिया। जिसके बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर आए दिन नोट लिख अपना दुख जाहिर करते नजर आती रही। लेकिन अब रिपोर्ट आ रही है सामंथा अपनी जिंदगी में मूव ऑन कर चुकी हैं। और दूसरी शादी की तैयारी में हैं।
सूत्रों की मुताबिक, एक्ट्रेस अपने बुरे पास्ट को भूलकर आगे बढ़ने की पूरी कोशिश में लगी हुई हैं। इस स्थिति में उनका साथ दे रहे हैं उनके एक करीबी दोस्त। बताया जा रहा है कि, एक्ट्रेस के गुरु, सदगुरू जगदीश वासुदेव ने उन्हें दूसरी शादी के लिए तैयार कर लिया है। गुरु जी ने सामंथा को अतीत भूलकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। आपको बता दें कि, सामंथा ने एक्टर नागा चैतन्य अक्किनेनी से साल 2017 में शादी की थीं, लेकिन यह शादी साल 2021 में टूट गई। दोनों ने सोशल मीडिया पर अलग होने का ऐलान किया था।