Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 5 Nov 2022 8:21 pm IST

ब्रेकिंग

रूस के कैफे में लगी आग, 15 की मौत, 250 लोगों को बचाया गया


कोस्त्रोमा: रूस के कोस्त्रोमा शहर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक कैफे में आग लगने से 15 लोगों की जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैफे में किसी बात को लेकर दो लोगों के बीच विवाद हो गया था। इसमें एक शख्स ने फ्लेयर गन (सिगरेट जलाने वाली गन) चला दी, जिसके बाद कैफे में आग लग गई। घटना के समय कैफे में 250 से अधिक लोग मौजूद थे। सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने 250 लोगों को बचा लिया। कोस्त्रोमा के गवर्नर सर्गेई सितनिकोव ने बताया है कि घटना में 5 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस उन लोगों की तलाश कर रही हैं, जिनके बीच विवाद हुआ था।