Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 16 Jul 2024 6:22 pm IST

खेल

बनबसा केवि के खिलाड़ी राष्ट्रीय खो-खो में हिस्सा लें


बनबसा। एनएचपीसी स्थित केंद्रीय विद्यालय द्वितीय के कक्षा नौ के छात्र रोहित आर्य, पीयूष ज्याला व हर्षवर्धन विश्वकर्मा का राष्ट्रीय स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
एक से तीन जुलाई तक हरिद्वार में आयोजित 53वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय बनबसा की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। बनबसा की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। प्राचार्य राजेश कुमार वत्स ने बताया कि तीन छात्र राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्राचार्य राजेश वत्स, बिंदिया शर्मा, खेलकूद प्रशिक्षक मनीषा जोशी, मोहम्मद मुदस्सर, बीपी सिंह, शेफाली माहेश्वरी आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।