Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 16 Dec 2022 5:30 am IST

मनोरंजन

रिलीज हुआ रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' का दूसरा गाना, जैकलीन और पूजा हेगड़े संग डांस करते दिखे एक्टर


बॉलीवुड अभिनेता रणबीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म 'सर्कस' को लेकर काफी  सुर्ख़ियों में हैं। ये फिल्म  23 दिसंबर को सिनेमाघरों रिलीज होने जा रही है। फिल्म के सभी कलाकार इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं। वहीं रणवीर सिंह ने हाल ही में फिल्म के दूसरे गाने का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस गाने का टाइटल है 'सुन ज़रा'।  इस गाने में रणबीर 60's के जमाने के एक्टर की तरह डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।   इस गाने में एक्टर के साथ जैकलीन फर्नांडीज और पूजा हेगड़े भी नज़र आ रही हैं।  सोशल मीडिया पर शेयर इस  टीज़र वीडियो में जैकलीन फर्नांडिस रेड कलर का टॉप और ब्राउन कलर का शर्ट पहने हुए रणवीर के साथ सड़क पर झुंड बनाकर डांस कर रही हैं।  वही पूजा हेगड़े  पीले रंग की साड़ी में खेतों के बीच रणवीर सिंह के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं।  अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से इस टीजर वीडियो को शेयर करते हुए रणवीर में कैप्शन में लिखा' '#Sunzara Song Out Tomorrow'.