Read in App

Surinder Singh
• Tue, 6 Jul 2021 5:50 pm IST


मुख्यमंत्री धामी ने नाराज मंत्रियों को बांटे मलाईदार महकमे


एक्शन मोड में आये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैबिनेट के मंत्रियों को कार्यभार बाँट दिए। युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड की कमान दिए जाने से नाराज़ वरिष्ठ मंत्री और विधायकों को मुख्यमंत्री ने नाराजगी दूर करने की कोशिश की है। नाराज मंत्रियों को बड़े और महत्त्वपूर्ण महकमे सौंपे गए हैं। सतपाल महारज को लोक निर्माण विभाग, हरक सिंह रावत को ऊर्जा और वैकल्पिक ऊर्जा, यशपाल आर्य को आबकारी और धन सिंह रावत को स्वास्थ्य विभाग दिया गया है। साथ ही उनके पुराने कार्यभारों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अन्य कैबिनेट मंत्रियों को भी उनके पुराने कार्यभार ही दिए गए हैं।