Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 28 Sep 2022 4:33 pm IST


रामलीला में व्यापारी, छात्र और नौकरीपेशा करते हैं अभिनय


बागेश्वर : नुमाइशखेत मैदान में रामलीला महोत्सव का आगाज हो गया है। 132 साल पुरानी रामलीला का आयोजन नगरवासियों के सहयोग से किया जाता है। रामलीला में पात्र आसपास के ही व्यापारी, नौकरीपेशा, युवा बन रहे हैं। कुछ पात्रों का अभिनय करने वाले तो इस कदर प्रसिद्ध हैं कि उनकी नई पहचान अब उसी पात्र के नाम से हो गई है। ऐसे ही प्रमुख पात्रों में पंकज पांडेय, कंचन साह, गुलशन कक्कड़, नवीन लाल साह प्रमुख हैं।दशरथ का किरदार निभाने वाले पंकज पांडेय रामलीला के वरिष्ठ कलाकारों में शामिल हैं। वह युवाओं को तालीम भी करवाते हैं। पंकज पांडेय करीब 25 साल से दशरथ का किरदार निभा रहे हैं। अभिनय के अलावा रामलीला के सफल आयोजन में इनका अहम योगदान रहता है।हनुमान का पात्र निभाने वाले कंचन साह रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भी हैं। रामलीला में वह लंबे समय से अभिनय कर रहे हैं।