Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 27 Aug 2021 7:00 am IST


भाजपा ने निराश किया, कांग्रेस से उम्मीदें... बेहड़


हरिद्वार। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ ने कहा कि महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। सरकार के पास विकास का कोई मुद्दा नहीं है। गुरुवार को एक बैंक्वेट हॉल में हरिद्वार ग्रामीण और ज्वालापुर विधानसभा सीट की समीक्षा बैठक में उन्होंने कार्यकत्र्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सभी वर्ग के लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने का काम करें। कार्यकारी अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ ने कहा कि हर सक्रिय कार्यकत्र्ता की जिम्मेदारी बनती है कि वह अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलवाए। आज प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ जनाक्रोश पनपा है। लोग कांग्रेस के सुशासन को याद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में नफरत का माहौल पैदा किया है। आपसी भाईचारा खत्म करने की भाजपा नई -नई योजना बना रही है। सरकार के पास विकास का कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि आज की यह बैठक केवल संगठन की मजबूती के लिए आयोजित की गई है न कि प्रत्याशी तय करने के लिए। कहा कि कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने के लिए जिले में सभी विधानसभा क्षेत्रों में समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही है। उद्देश्य पहले संगठन को मजबूत करना है। संगठन मजबूत होगा तभी पार्टी को जीत हासिल होगी। इस अवसर पर संजय पालीवाल, प्रियव्रत, रोशन सिंह,सतीश कुमार, एसपी सिंह इंजीनियर, विशाल राठौर,नत्थू सिंह,रवि बहादुर,संजीव चैधरी,गुरजीत लहरी, किरणपाल वाल्मीकि समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।