Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 24 Mar 2023 5:20 pm IST

मनोरंजन

मुंबई एयरपोर्ट पर पुष्पा स्टार ने फैंस के साथ की ऐसी हरकत कि होने लगे ट्रोल, यूजर्स बोले- फैंस ही इन्हें...


साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की फैन फोलोइंग अब सिर्फ साउथ में ही नहीं रह गई है। अब देश केकोने कोने में उन्हें चाहने वाले मौजूद हैं। यही वजह है कि ये साउथ स्टार जहां  कही भी नजर आते हैं लोग इन्हें घेर लेते हैं लेकिन कई बार अपने फैंस को इग्नोर करना इन स्टार्स के लिए भारी पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ अल्लू अर्जुन के साथ भी हुआ जब मुंबई एयरपोर्ट पर उन्होंने फैंस के साथ तस्वीर खिंचवाने से इंकार कर दिया। एक्टर का ये एटीट्यूड लोगों को पसंद नहीं आया और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा।
हुआ यूं कि अल्लू अर्जुन हाल ही में मुंबई किसी काम से आए थे। आज सुबह वो मुंबई एयरपोर्ट पर वापसी के लिए पहुंचे तो पैपराजी उन्हें अपने कैमरे में कैद करने लगे। इस दौरान एक्टर भी जबरदस्त स्वैग दिखे और एयरपोर्ट के अंदर जाने लगे। बॉडीगार्ड ने उन्हें घेर रखा।  वहीं रिक्वेस्ट के बावजूद अल्लू अर्जुन ने ना तो पैपराजी को पोज दिया और न ही फैंस के साथ सेल्फी ली। बस फिर क्या था यूजर्स ने पुष्पा फेम अल्लू के इस एटीट्यूड पर नाराजगी जाहिर कर दी और अब सोशल  मीडिया पर उन्हें जमकर खारी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘जब इनमें इतना एटीट्यूड है तो शाहरुख खान में कितना होगा।' वहीं अन्य ने कमेंट किया- ‘फैंस इनकी फिल्म देखते हैं और इन्हें स्टार बनाते हैं लेकिन ये एक सेल्फी भी नहीं ले सकते।