Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 22 May 2022 11:30 am IST

नेशनल

असम के 2,251 गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, वायु सेना ने संभाला मोर्चा


अभी कुछ दिनों से असम में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। यहां कई इलाके बाढ़े की पानी से डूब चुका है। बाढ़ के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्थ हैं। सूत्रों की माने तो बाढ़े से 29 जिलों के करीब 7.12 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

इस बीच सभी लोगों की मदद के लिए वायु सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। हेलीकॉप्टर की मदद से वायु सेना के जवान ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित इलाकों में निकाला जा रहा है। इस दौरान भारतीय वायु सेना के द्वारा आज कुछ तस्वीरें शेयर की है।

वहीं एनडीआरएफ द्वारा बताया गया है कि अबतक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया जा चुका है। और साथ ही राहत कार्य के लिए कई टीमें तैनात की गई हैं। सभी को राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।