Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 30 Dec 2021 2:00 pm IST

जन-समस्या

राजस्व सेवक संघ के कर्मचारियों की हड़ताल जारी



बागेश्वर: विभिन्न मांगों को लेकर राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक और राजस्व सेवक संघ के कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सभा करके सरकार पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। बुधवार को भी राजस्व कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। जिलाध्यक्ष जगदीश परिहार ने कहा कि सरकार ने उनसे वादा किया था कि उनकी मांग पूरी होगी, लेकिन अब वह इसे अमली जामा नहीं पहनाया जा रहा है। उन्होंने कहा संघों की आपसी सहमति के आधार पर संगठन की आपत्ति के बाद भी एकीकरण का प्रस्ताव तैयार किया है। इस दौरान उन्होंने 16वें बैच के राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण व राजस्व निरीक्षक क्षेत्रों के पुनर्गठन पर कार्रवाई न होने पर भी नाराजगी व्यक्त की, साथ ही समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने की मांग की।