Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 29 May 2023 1:30 am IST

मनोरंजन

रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का 'प्यार एक धोखा' सांग, एक्ट्रेस ने लड़कियों को दी सतर्क रहने की सलाह


अपनी सुरीली आवाज और शानदार एक्टिंग की बदौलत लोगों के दिलों पर राज करने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया रैप सॉन्ग 'प्यार एक धोखा' रिलीज हो गया हैं। इस गाने पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इस गाने में अक्षरा सिंह ने आज के दौर में प्यार के नाम पर हो रहे धोखे से लड़कियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।  प्यार में धोखा सांग में एक्ट्रेस का जबरदस्त  स्वैग देखने को मिल रहा है।  इस पूरे म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह बैकग्राउंड डांसर के साथ रैप करती हुई दिख रही हैं। अक्षरा सिंह का यह रैप सॉन्ग पिंकी म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इसे अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। उधर अक्षरा ने इस गाने के प्रमोशन के लिए अपने इंस्टाग्राम में अकाउंट पर एक बिल भी शेयर किया है जिसमें  लिखा है कि “अभी गौर फरमाने का लड़कियों...’