Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 9 Aug 2021 8:16 am IST


कांग्रेस की जल कलश यात्रा आज पहुंचेगी देहरादून


गंगोत्री से शुरू हुई कांग्रेस की जल कलश यात्रा के नई टिहरी जिला मुख्यालय पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सोमवार (आज) देहरादून में यात्रा का समापन होगा। यात्रा के संयोजक राज्य अंादोलनकारी देवी सिंह पंवार के नेतृत्व में 7 अगस्त को जल कलश यात्रा गंगोत्री से शुरू हुई थी। नई टिहरी पहुुंचने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, प्रवीण भंडारी, शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र डोभाल, महिला जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, लखवीर चौहान, दीपक चमोली, धनीराम नौटियाल ने स्वागत किया।