Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 7 Mar 2022 4:20 pm IST


तमंचे पर डिस्को में डांस करने को लेकर युवकों के बीच बवाल


लक्सर। हरिद्वार जिले के लक्‍सर में एक गाने पर डांस करने को लेकर बराती और गांव के युवकों के बीच विवाद हो गया। जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। बरात में तमंचे पर डिस्को डांस को लेकर बराती और गांव के युवकों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। बरात में आए एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बरात में गए युवक और गांव के युवक कर रहे थे डांस 

खानपुर थाना क्षेत्र के तुगलपुर गांव में एक ग्रामीण की पुत्री की शादी थी। लक्सर क्षेत्र से बरात गई थी। घुड़चढ़ी के दौरान बरात में गए युवक और गांव के युवक डांस कर रहे थे। बताया गया कि गांव के एक युवक की ओर से डीजे पर अपनी पसंद का तमंचे पर डिस्को गाना लगा दिया गया। जिस पर बरात में आए युवकों ने गाना बंद कराकर दूसरा गाना शुरू करा दिया।