Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 22 Mar 2022 12:40 pm IST


161 किशोरों को लगे कोविड टीके


चम्पावत: चम्पावत जिले के स्कूलों में किशोर और किशोरियों को कोविड टीके लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने 12 से 14 आयु वर्ग में 9684 किशोरों को टीका लगाने के लिए चयनित किया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को 161 लोगों को टीके लगाए गए। चम्पावत जिला मुख्यालय में सोमवार को 12 से 14 आयु वर्ग के किशोर और किशोरियों को कोविड टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर में 9684 किशोरों को कार्बोवैक्स टीका लगाने के लिए चिन्हित किया है। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल के अनुसार सायं पांच बजे तक 161 लोगों को कोविड टीका लगाया गया। टीकाकरण के कार्य में 75 स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है।