Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 21 Jan 2022 1:48 pm IST

नेशनल

कांग्रेस का घोषणापत्र जारी


उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनाव के दिन एक-एक कर नजदीक आ रहे हैं। साथ ही 10 फरवरी से यूपी में पहले चरण का मतदान शुरू हो जाएगा। जिससे पहले सभी राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही हैं और धीरे-धीरे अपना घोषणापत्र भी जारी कर रही हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और यूपी प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में युवा घोषणापत्र जारी किया है। आपको बता दें की पार्टी ने इसमें युवाओं के रोजगार, परीक्षा शुल्क व भर्तियों में पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर अपना नजरिया पेश किया है।