कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो’तिरंगा यात्रा’ के लिए नियुक्त किया प्रभारी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने ‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’ के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रभारी व सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। यह यात्रा 06 अगस्त से प्रारंभ होकर 15 अगस्त तक चलेगा। प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि कांग्रेस की ओर से भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में पूरे देशभर में 09 अगस्त से ‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’ के आयोजन के उत्तराखंड के सभी जनपदों में 75 कि.मी. लम्बी पद यात्रा का आयोजन किया जाना है। इसी के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की ओर से प्रदेश के सभी जिलो में ‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’ के सफल संचालन के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों को जिला प्रभारी एवं सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। यात्राओं का समापन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस किया जाएगा। विजय सारस्वत ने बताया कि सभी जिला प्रभारियों से अपेक्षा की गई है। संबंधित जनपद के पर्यवेक्षकों, पूर्व सांसद,सांसद उम्मीदवार,विधायक, पूर्व विधायकगणों, 2022 के उम्मीदवारों, जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगणों, अनुषांगिक संगठनो, विभागों एवं प्रकोष्ठों सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से विचार-विमर्श करेंगें।