Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 27 Mar 2022 5:30 pm IST

अपराध

अश्लील वीडियो बना महिला से किया कई बार दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज


हरिद्वार: ज्वालापुर क्षेत्र की एक महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस दौरान आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए युवक ने महिला से कई बार दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बीते साल अक्तूबर में वह उत्तरी हरिद्वार स्थित मायके गई थी। तब उसके घर अक्सर आने जाने वाला युवक हिमांशु ने परिजनों की गैर मौजूदगी में उसे जूस पिलाया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर युवक ने बताया कि उसने अश्लील वीडियो और फोटो बनाए हैं। जिसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करते हुए आए दिन दुष्कर्म करने लगा।कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।