Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 30 May 2023 12:30 pm IST

मनोरंजन

बेहद खूबसूरत हैं शशि कपूर की बेटी संजना, कई फिल्मों में कर चुकी हैं काम


शशि कपूर अपने जमाने के सबसे पॉपुलर और हैंडसम अभिनेता था। वे फिल्म इंडस्ट्री के सबसे गुड लुकिंग एक्टर्स में भी शुमार थे। वे फिल्म जगत के पॉपुलर निर्माता-निर्देशक पृथ्वीराज कपूर के बेटे हैं। शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज कपूर है। एक्टर ने ब्रिटिश एक्ट्रेस जेनिफर केंडल से लव मैरिज की थी। इनके तीन बच्चे हैं जिनमें दो  दो बेटे और एक बेटी हैं।आज इस पोस्ट में हम आपको उनकी बेटी संजना कपूर से रूबरू कराएंगे।


बहुत से लोगों को लगता है कि करिश्मा कपूर, कपूर परिवार की पहली बेटी थीं, जिन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की लेकिन ऐसा नहीं है, उनसे पहले संजना कपूर फिल्मों में काम कर चुकी हैं। संजना ने अपने पापा शशि कपूर की प्रोडक्शन में बनी फिल्म '36 चौरंगी लेन' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद 17 साल की उम्र में वे फिल्म ‘उत्सव' (1984) में रेखा के साथ नजर आईं थी।


नसीरुद्दीन शाह के साथ संजना को पहला लीड रोल साल 1989 में फिल्म 'हीरो हीरालाल' में मिला था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में थे। इसके बाद 1988 में आई मीरा नायर की फिल्म ‘सलाम बॉम्बे' में भी संजना कपूर लीड रोल में दिखी थीं। आखिरी बार संजना कपूर को 1994 में फिल्म ‘अरण्यक' में देखा गया था।