Read in App


• Tue, 29 Jun 2021 12:54 pm IST


महंगाई के विरोध में सरकार का पुतला फूंका


रुद्रप्रयाग-बढ़ती महंगाई के विरोध में सोमवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। सोमवार को मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि सेमवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि प्रदेश सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। दिनोंदिन पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़नेे के साथ ही बिजली, पानी, राशन व अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमत भी आसमान छू रही है। प्रदेश सरकार आम आदमी के मुंह से निवाला छीनने का काम कर रही है। जखोली के ब्लॉक प्रमुख व पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप थपलियाल ने कहा कि कोरोना के कारण लोगों के रोजगार ठप हो गए हैं लेकिन सरकार बेरोजगार हुए लोगों के लिए कुछ नहीं कर रही है। इस मौके पर महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुंदरी देवी, सीमा भेलवाल, पूर्व जिपं सदस्य देवेश्वरी नेगी, हरीश गुंसाई, संतोष रावत, उमा कैंतुरा, सुलोचना देवी मौजूद थे।