Read in App


• Mon, 15 Mar 2021 11:41 am IST


जनाक्रोश रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेसी श्रीनगर रवाना


बागेश्वर-प्रदेश सरकार के चार साल के कार्यकाल पर असंतोष जताने के लिए रविवार को श्रीनगर गढ़वाल में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली में जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता भी भागीदारी करेंगे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का दल श्रीनगर रवाना हो गया।