Read in App


• Thu, 17 Jun 2021 8:39 am IST


नींबू पानी का अधिक सेवन फायदे की जगह दे सकता है नुकसान


नींबू का अत्यधिक सेवन व्यक्ति को फायदे की जगह पर नुकसान पहुंचा सकता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इससे क्या-क्या नुकसान पहुंच सकते हैं। 


पेट खराब हो सकता है

  • जब हम ज्यादा या भारी खाना खा लेते हैं, तो ऐसे में कई लोग नींबू के रस का सेवन कर लेते हैं। ऐसा करने से एसिड पाचन में मदद मिलती है। लेकिन कई बार पेट में ज्यादा एसिड होने के कारण व्यक्ति का पेट भी खराब हो सकता है। इसलिए हम ऐसा कर सकते हैं कि नींबू को अपने खाने में मिलाकर खा सकते हैं, ताकि हमें दिक्कत न हो।


दांतों में परेशानी
  • हमारे सफेद और स्वस्थ दांतों के लिए नींबू पानी का ज्यादा सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। कई अध्ययन बताते हैं कि नींबू पानी का ज्यादा सेवन करने से दांतों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि नींबू में सिट्रस एसिड होता है, जिसका दांतों में ज्यादा संपर्क होने से दांत संवदेनशील हो जाते हैं। इसलिए नींबू पानी को स्ट्रॉ यानी पाइप की मदद से पीना चाहिए।

खून में आयरन की अधिकता नुकसानदेह
  • नींबू में विटामिन-सी काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। वहीं, जब हम नींबू का सेवन करते हैं, तो विटामिन-सी हमारे शरीर में आयरन के अवशोषण की क्रिया को प्रोत्साहित करता है। शरीर में विटामिन-सी की अधिकता खतरनाक साबित हो सकती है। साथ ही ये शरीर के आंतरकि अंगों को भी नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए नींबू का अधिक सेवन करने से हमें बचना चाहिए।