Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 11 Dec 2022 10:32 am IST

मनोरंजन

बनारस में शुरू हुई फिल्म 'भोला' की शूटिंग, अजय देवगन के साथ दिखेगा ये नया चेहरा


साउथ फिल्मों के बढ़ते क्रेज को देखते हुए कई बॉलीवुड कलाकार दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करना चाहते हैं। कई कलाकार बड़े प्रोजेक्ट्स में शामिल भी हैं। वहीं, दूसरी तरफ बॉलीवुड फिल्म मेकर्स भी अपनी फिल्मों में साउथ कलाकारों को लेने में पीछे नहीं रहते। इस कड़ी में साउथ की हिट एक्ट्रेस अमाला पॉल  हिंदी फिल्म ‘भोला’ के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू  करने जा रही हैं। इस  फिल्म में वे अजय देवगन के साथ मुख्य भूमिका में होंगी। खबर है कि अमाला बनारस में फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर चुकी हैं।
बता दें कि अजय ने खास तौर पर ‘भोला’ के लिए उन्हें अप्रोच किया था और वे इसके लिए राजी हो गईं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमाला ने बनारस में फिल्म की शूटिंग शुरू कर ​दी है। हालांकि अभी उनके किरदार को पर्दे में रखा गया है।  बताया जा रहा है कि फिल्म में वे एक बनारसी महिला के किरदार में  नजर आएंगी। अमाला का यह शूटिंग शेड्यूल एक सप्ताह का है। इसी पहले अमाला वेब सीरीज ‘रंजीश ही सही’ में नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। इसमें वे आमना परवेज की भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म ‘भोला’ का निर्देशन खुद अजय देवगन कर रहे हैं।  साथ ही वह इसमें बतौर एक्टर भी नजर आएंगे। यह 2019 में आई तमिल फिल्म ‘कैथी’ का हिन्दी रीमेक है।