Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 27 Dec 2022 3:08 pm IST


Startup: सचिन ने बिहार के लिट्टी-चोखा और सत्तू को बनाया ब्रांड, खड़ी कर दी Sattuz कंपनी


सत्तू को बिहार का फेमस एनर्जी ड्रिंक माना जाता है। कहते हैं गर्मियों में इसका सेवन बेहद फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर हमेशा हाइड्रेट रहता है। सत्तू में बहुत से पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो कई गंभीर बीमारियों से निजात दिलाते हैं। सत्तू को पीने के साथ ही उसका इस्तेमाल लिट्टी बनाने में भी किया जाता है। बता दें कि बिहार का लिट्टी-चोखा पूरे देश  में मशहूर है। बिहार के दो लड़कों ने एक ऐसे स्टार्टअप की शुरूआत की है जिसके तहत लोगों को केवल सत्तू ही नहीं बल्कि सत्तू को अलग-अलग वेरायटी और फ्लेवर में पेश किया जा रहा है। सत्तू की इन वैराइटीज को आप कार या फ्लाइट  कहीं भी हो एक बॉटल में आसानी से बना सकते हैं।  
इस स्टार्टअप की शुरुआत साल 2018 में सचिन कुमार ने की। बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले सचिन ने MBA की पढ़ाई करने के बाद नौकरी का चुनाव न करके कुछ अलग करने का मन बनाया। कुछ अलग और नया करने करने की इच्छा के चलते उन्होंने सत्तूज ब्रांड की शुरूआत की।  इस ब्रांड के तहत सत्तू से कई सारे अलग-अलग तरह के आइट्मस बनाए जाते हैं। Sattuz कैफे में कई अलग-अलग आइट्मस उप्लब्ध हैं जिसमें ठेकुआ, नमकीन, सत्तू, दाल-पीठा और चाय आदि। आमतौर पर सत्तू का सेवन नमक डालकर किया जाता है, लेकिन Sattuz में सत्तू के अलग-अलग फ्लेवर भी मिलते हैं, जैसे जलजीरा फ्लेवर, चॉकलेट फ्लेवर और स्वीट फ्लेवर आदि।
त्तू जलजीरा फ्लेवर का सेवन डायबीटीज पेशेंट भी कर सकते हैं। इसके साथ ही यहां मिलने वाले सत्तू को दूध में भी मिलाकर पिया जा सकता है। Sattuz कैफे के प्रोडक्ट्स Zomato और Swiggy दोनों पर उप्लब्ध हैं। इन दोनों फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के माध्यम से आप सत्तूज के प्रोडक्ट्स को घर बैठे भी मांगा सकते हैं। सचिन कहते हैं कि वे सत्तूज के माध्यम देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में सत्तू  को अलग पहचान देना चाहते हैं। यह एक फायदेमंद पेय है जिसके कई सारे स्वास्थ्य लाभ देखने को मिलेंगे।