Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 16 Nov 2022 6:30 pm IST

मनोरंजन

एयरपोर्ट पर सुहाना का पीछा कर रहे थे लड़के, तभी हुआ कुछ ऐसा कि खुद ही शरमा गए: देखें वीडियो


शाहरुख और गौरी खान की लाड़ली सुहाना खान फिल्मों में डेब्यू करने से पहले ही स्टार बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग होने साथ ही पैपराजी भी उन्हें फ़ॉलो करने में पीछे नहीं रहते हैं। सुहाना खान को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनका लुक कैजुअल था। बता दें कि एयरपोर्ट पर सुहाना के साथ कुछ ऐसा हुआ जो अब सुर्खियां बटोर रहा है। यह वीडियो बहुत ही मजेदार है और सोशल मीडिया पर बार देखा और शेयर किया जा रहा है।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एयरपोर्ट पर सुहाना कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने बैगी डेनिम और ग्रे कलर का स्वेट शर्ट पहना हुआ है  और चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है। वीडियो में सुहाना के पीछे कुछ लड़कों भी दिखाई दे रहे हैं, ये लड़के सुहाना के पीछे-पीछे चल रहे हैं, लेकिन जैसे ही सुहाना पीछे मुड़ कर देखती हैं वो लड़के शरमा जाते हैं। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है शायद ये लड़के सुहाना को पहचान न पाए हों और एक साथ इतना सारा कैमरा अपनी तरफ देख एक्सप्रेशन देने लगे। बता दें कि सुहाना बहुत ही जल्द जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी नजर आएंगे।