Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 26 Aug 2022 3:54 pm IST


शिशपाल सिंह अध्यक्ष व पदमेंद्र सिंह बने प्रबंधक


पौड़ी : इंटर कॉलेज अदालीखाल में प्रबंध समिति चुनाव में शिशपाल सिंह अध्यक्ष और पदमेंद्र सिंह प्रबंधक चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर ज्योति शर्मा, उप प्रबंधक पद पर मुन्नी ध्यानी, कोषाध्यक्ष पद पर अजीतपाल चुने गए। चुनाव अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सुंद्रियाल प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज किनगोड़ीखाल, पर्यवेक्षक शिवजीवन सचान प्रधानाचार्य राउमावि दिगोलीखाल व प्रबंध संचालक सत्यनारायण शर्मा प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल सल्डमहादेव की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर शिशपाल सिंह को 1097 जबकि महिपाल सिंह को 619 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर ज्योति शर्मा को 1025 व भारती देवी को 601 मत मिले। प्रबंधक पद पर पदमेंद्र सिंह को 1068 व रेखा देवी को 715 मत मिले। उप प्रवंधक पद पर मुन्नी ध्यानी को 960 व महिपाल सिंह को 627 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर अजीतपाल को 1071 व नरेंद्र सिंह को 560 मत मिले।