Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 7 Feb 2021 12:12 pm IST


ऋषिगंगा में हिमस्खलन टूटने से आई बाढ़, चमोली से हरिद्वार तक हाई अलर्ट, देखें तबाही का मंजर



देहरादून। चमोली जिले की नीति घाटी में हिमस्खलन से एक नदी ऋषिगंगा में बाढ़ आई है। इससे तपोपन में एनटीपीसी का पावर प्रोजेक्ट तबाह हो गया। प्रशासन ने हरिद्वार तक हाई अलर्ट जारी कर दिया है। कर्णप्रयाग बाजार को पूरी तरह से खाली करवा दिया है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक जान माल की भारी नुकसान हुआ है, लेकिन अभी तक आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं हुए हैं। डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। नदी के किनारे बसे क्षेत्रों को खाली करवाने के लिए एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन जुट गया है। अभी तक नुकसान का कोई आकलन नहीं हुआ है।