Read in App


• Fri, 9 Apr 2021 11:27 am IST


जाह्नवी कपूर ने मालदीव में लगाया हॉटनेस का तड़का


दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने हाल ही में हॉट फोटो शेयर की हैं। मालदीव की इन तस्वीरों में अभिनेत्री ने अपनी बोल्ड अदाओं से सभी को क्लीन बोल्ड कर दिया है। वह अलग अलग अंदाज़ में समुद्र के किनारे जलवे बिखेर रही हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, " इंद्रधनुषी।" फैंस उनकी फोटो पर जमकर कमेंट करके तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि जाह्नवी ने धड़क फिल्म से करियर की शुरुआत की थी।