Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 14 Aug 2022 10:00 am IST

नेशनल

सलमान रूश्दी का समर्थन करने पर हैरी पॉटर की लेखिका को धमकी, ट्वीट पर आया मैसेज...


बीते दिन मशहूर लेखक सलमान रुश्दी  पर हमला किया गया। वहीं अब उपन्यास हैरी पॉटर की लेखिका जेके राउलिंग को भी जान की धमकी मिली है। दरअसल, राउलिंग ने रुश्दी के समर्थन में एक ट्वीट किया था जिसके कारण उनको धमकी मिली है।

बता दें कि, लेखिका राउलिंग ने सलमान रुश्दी पर हमले के बाद ट्विटर पर लिखा था कि, इस तरह की घटना से वह काफी आहत हैं। उम्मीद करती हैं कि, उपन्यासकार जल्द ठीक हो जाएंगे। उनके इस ट्वीट के जवाब में एक यूजर ने लिखा, "चिंता मत करिए। अगला नंबर आपका है।"

राउलिंग ने इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट साझा कर दिया है। वहीं राउलिंग को धमकी मिलने के बाद उनके समर्थन में कई लोगों ने ट्वीट किया। जिसका स्क्रीनशॉट साझा कर राउलिंग ने लिखा कि, आप लोगों के समर्थन के लिए शुक्रिया...