जोधपुर जेल में बंद बेटे का जमानत मुचलका भरने आई मां के साथ जेल के बाहर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। महिला का आरोप है कि शुक्रवार सुबह चाय के दुकान पर 3 युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गए।
फिलहाल पीड़िता ने रातानाडा थाने में गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि, मारपीट के आरोप में उसका बेटा जेल में बंद है। जिसकी जमानत के लिए वो जयपुर से जोधपुर जेल आई थी। और जेल के बाहर बने वेटिंग हॉल में वह रात को सो गई। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे वह जेल के पास ही एक होटल पर चाय लेने गई थी। इसी दौरान वहां बैठे युवकों ने उसे बातों में उलझाया और फिर उसका मुंह दबा दिया। फिर बारी-बारी से तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गए।
पीड़िता ने जेल जाकर अपने साथ आई महिला को इसकी जानकारी दी। और पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म के मामले में जांच की जा रही है। पुष्टि होने के बाद रेप की धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।