Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 18 Feb 2022 6:29 pm IST

नेशनल

एक्ट्रेस काव्या थापर को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार


अभिनेत्री काव्या थापर को जुहू पुलिस ने गिरफ्तार किया हैl  ताज़ा जानकारी के अनुसार उनपर शराब पीकर गाड़ी चलाने और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों से बदतमीजी करने का आरोप लगा हैl  आपको बता दें की अभिनेत्री काव्या थापर तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकी हैंl दरअसल उन्होंने एक एक्सीडेंट कर दिया था, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गयाl बताया जा रहा है की इसके बाद उन्होंने पुलिस से बदतमीजी भी कीl जिसके चलते अब कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैl बता दें की  काव्या थापर पर आरोप है कि वह शराब के नशे में थी और उन्होंने गाड़ी से एक व्यक्ति को घायल कर दिया हैl इसके बाद वो पुलिस से बदतमीजी भी करती नजर आईl उन्होंने अधिकारियों से गाली-गलौज भी कीl