Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 9 Feb 2022 4:33 pm IST

नेशनल

दौलत की दौड़ में मुकेश अंबानी फिर पहुंचे टॉप पर


गौतम अडानी और मुकेश अंबानी के बीच बीते कुछ दिनों से दौलत की जो दौड़ जारी है, उसमें एक बार फिर से रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन आगे निकल गए हैं। जी हां, बीते शुक्रवार को अडानी समूह के चेयरमैन ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए सबसे अमीर भारतीय का ताज अपने नाम किया था, लेकिन बुधवार सुबह एक बार फिर अंबानी टॉप पर पहुंच गए। एक रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार की सुबह की रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने अपना ताज गौतम अडानी से वापस लेते हुए दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 10वां स्थान पर लिया। साथ ही अरबपतियों की ताजा सूची में अंबानी ने अडानी को पछाड़ दिया है। बुधवार को सुबह सूची के अनुसार, मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति वर्तमान में 90.3 अरब डॉलर हो गई है और यह दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इस बीच, गौतम अडानी की कुल संपत्ति 89.3 अरब डॉलर है और वह 11वें सबसे अमीर के रूप में सूची में बने हुए हैं।