Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 9 Jun 2023 4:12 pm IST


पॉड टैक्सी रूट के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन


पॉड टैक्सी के रूट के खिलाफ व्यापारियों ने व्यापारियों ने मेट्रो रेल कारपोरेशन के खिलाफ बस अड्डे के पास प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा कि शहर का आंकलन किए बगैर ही डीपीआर बना दी गई है। कहा कि टैक्सी का रूट हरिद्वार की पौराणिकता को खत्म करने वाला है। इसके रूट को बदलना शहरहित में है।महानगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि जनता और व्यापारी पॉड कार परियोजना के नहीं बल्कि अनैतिक निर्धारित रूट के विरोध में है। कुंभ पेशवाई मार्ग ज्वालापुर से दूधाधारी तक रूट बदलाव न करके मेट्रो परियोजना अधिकारी शहर की पौराणिकता को खत्म करने की तैयारी कर रहे है। सिर्फ मोटा बजट ठिकाने लगाकर जनता, व्यापारियों, धार्मिक आयोजनों पर कुठाराघात करने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि बाहरी सरकारी भूमि उपलब्ध होने के बावजूद निजी भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है।प्रदर्शन करने वालों में उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, पंकज माटा, मनोज ठाकुर, रिंकल सिंह, रवि जोशी, खुश चौरसिया, सुनील कुमार, भूदेव शर्मा, एसएन तिवारी, सोनू चौधरी, अनिल कुमार, गणेश शर्मा, अमित कुमार, रणवीर शर्मा, देवेंद्र कुमार, मनोज कुमार, अमरदीप ठाकुर, मोहित शर्मा आदि शामिल रहे।