Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 29 Jun 2022 12:00 pm IST

नेशनल

मुंबईः कुर्ला में इमारत गिरने से अब तक 19 लोगों की मौत, 15 लोग घायल


मुंबई के कुर्ला में इमारत गिरने से 15 लोग घायल हो गए वहीं 19 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, मुंबई के कुर्ला में सोमवार रात को चार मंजिला इमारत गिर गया। जिसमें बताया जा रहा है कि अब तक कुल 19 लोगों की मलबे में दबने से मौत हुई है।

यह इमारत पहले ही ही जर्जर घोषित कर दी गई थी, लेकिन बाद में इसे मरम्मत योग्य घोषित कर दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार अन्य मकान मालिकों और एक दिलीप बिस्वास के ख़िलाफ़ IPC की धारा 304(2), 308, 337, 338 और 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वहीं सीएम उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इसके अलावा पीएम मोदी ने भी दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।