Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 24 Aug 2022 6:28 pm IST

राजनीति

कांग्रेस का YouTube चैनल हुआ डिलीट, पार्टी ने लगाया साजिश का आरोप


नई दिल्‍ली: राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बुधवार को कांग्रेस पार्टी का YouTube चैनल डिलीट हो गया। इसकी जानकारी पार्टी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी।

कांग्रेस के ओर से बताया गया कि इंडियन नेशनल कांग्रेस नाम का हमारा यूट्यूब चैनल डिलीट हो गया है। इसे हम री-स्टोर करने की कोशिश कर रहे हैं। यूट्यूब और गूगल की टीम से हमारी बातचीत जारी है। यह कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है?