Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 5 Nov 2022 8:00 am IST


एलन मस्क ने भारत में पूरी मार्केटिंग और कम्युनिकेशन टीम को किया बर्खास्त


नई दिल्ली: एलन मस्क के ट्विटर संभालते ही जारी छंटनी के दौर में शुक्रवार को भारत में बड़े पैमाने पर कर्मचारी हटाए गए हैं। दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क द्वारा कंपनी खरीदे जाने के बाद कई देशों में ट्विटर छंटनी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विटर ने भारत में अपनी पूरी मार्केटिंग और कम्युनिकेशन टीम को बर्खास्त कर दिया है।
ट्विटर ने वैश्विक स्तर पर वर्कफोर्स में कमी करने की योजना के तहत भारत में कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर की है। मस्क ने पिछले हफ्ते ट्विटर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पराग अग्रवाल के साथ ही मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) और कुछ अन्य शीर्ष अधिकारियों को निकाल दिया था। उन्होंने ट्विटर का अधिग्रहण करने के तुरंत बाद ऐसा किया। इसके बाद शीर्ष प्रबंधन के कई लोगों ने इस्तीफा दिया। मस्क ने अब कंपनी के वैश्विक कार्यबल को कम करने के लिए बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू की है। ट्विटर इंडिया के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर एक समाचार एजेंसी को बताया, ‘‘छंटनी शुरू हो गई है। मेरे कुछ सहयोगियों को इस बारे में ईमेल से सूचना मिली है।’’ एक अन्य सूत्र ने कहा कि छंटनी ने भारतीय टीम के ‘महत्वपूर्ण हिस्से’ को प्रभावित किया है। हालांकि, अभी छंटनी का पूरा ब्योरा नहीं मिला है।